शिक्षा में खास तरह के दक्षिणपंथी विचारों को थोपने के वास्ते पुणे से लेकर भोपाल तक उच्च शिक्षा पर हमला
शिक्षा में खास तरह के दक्षिणपंथी विचारों को थोपने के वास्ते पुणे से लेकर भोपाल तक उच्च शिक्षा पर हमला
एफटीआईआई, पुणे के विद्यार्थियों के आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन
भोपाल। एफटीआईआई, पुणे के विद्यार्थियों के आंदोलन के समर्थन में और संस्थान के प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों पर पुलिस से हमले करवाने के विरोध में बुधवार को भोपाल में शहर के अनेक विद्यार्थी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व बद्धिजीवियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि,
FTII, पुणे के गिरफ़्तार छात्रों को बिना शर्त रिहा कर सभी विद्यार्थियों पर दर्ज केस तत्काल वापस लिया जाएं;
गजेन्द्र चौहान व उनके साथ नियुक्त चार अन्य व्यक्तियों को FTII सोसाइटी व गवर्निंग काउंसिल से तत्काल पदमुक्त कर आंदोलनरत विद्यार्थियों की मांग पूरी की जाए;
भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय और एस. बी. पॉलिटेक्निक कॉलेज के अकादमिक स्तर व मूलभूत सुविधाओं में सुधार के लिए प्रदेश सरकार तत्काल कदम उठाए;
मध्य प्रदेश समेत पूरे देश के शैक्षणिक संस्थानों में लोकतंत्र बहाल किया जाए और शिक्षा का बाज़ारीकरण व सांप्रदायीकरण बंद किया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि FTII, पुणे में जिस तरह का लोकतंत्र-विरोधी और शिक्षा-विरोधी कदम केंद्र सरकार ने उठाया ठीक उसी तरह की हालत भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में पिछले दस साल से कर दी गई है। यही नहीं, अपने शैक्षणिक अधिकारों व जरूरी सुविधाओं के लिए जब यहां के विद्यार्थी आवाज़ उठाने की कोशिश करते हैं तो वि.वि. प्रशासन व शासन फ़ासिस्टी तरीकों से विद्यार्थियों पर हमला करते हैं। इसी क्रम में माखनलाल वि.वि. में पिछले माह दो विद्यार्थियों को निलंबित भी कर दिया गया।
पुणे से लेकर भोपाल व पूरे देश में उच्च शिक्षा पर जो हमला हो रहा है दरअसल वह एक सोची समझी नीति के तहत शिक्षा में खास तरह के दक्षिणपंथी विचारों को थोपने व इन संस्थानों के अकादमिक स्तर में गिरावट लाकर शिक्षा में निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए यह किया जा रहा है। यह सीधे-सीधे देश के युवाओं, और खासतौर से गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्गों व अल्पसंख्यक समुदायों के युवाओं के शिक्षा के अधिकार पर हमला है।
प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि अगर सरकार ने इनकी मांगों पर अमल नहीं किया तो आगे और भी उग्र आंदोलन चलाया जाएगा।
Trending - #RememberingRajiv GCSE #Just1Hour Deez Nuts #ScientificSongs Louis Berger #HappyBirthdayDemi Raghuram Rajan #INDvsSL Hurriyat Raksha Bandhan, M.S. Dhoni, BlackBerry, Image of Android-Powered 'Venice' Phone , #Just1Hour
#RememberingRajiv GCSE Rajasthan #HappyBirthdayDemi #WeLoveYouMichael
Ryan Jones #अगर_सपने_सच_होते Kohli


