नई दिल्ली, 30 जनवरी। भले ही लखनऊ में राहुल-अखिलेश एक मंच पर आ गए हों और अखिलेश घोषित तौर पर गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के साझे दावेदार हों, लेकिन दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित अभी भी उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दावेदार हैं।

यह दावाकिसी और ने नहीं किया है बल्कि स्वयं शीला जी कर रही हैं, वह भी ट्विटर पर अपने वैरीफाइड एकाउन्ट पर।

ट्विटर पर अपने वैरीफाइड एकाउन्ट पर उनका परिचय ये समाचार लिखने तक इस प्रकार है -

@SheilaDikshit

Former Chief Minister of Delhi (1998-2013). Chief Ministerial candidate for Uttar Pradesh. Account monitored by me, handled by my office.

जाहिर है, ट्विटर एकाउन्ट शीला जी के द्वारा स्वयं मॉनीटर किया जाता है।

तो जब वह अभी भी उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दावेदार हैं तो इस पर गठबंधन के दोनों नेताओं राहुल-अखिलेश को स्पष्ट करना चाहिए।

एक ट्विटर उपभोक्ता अभिषेक के पाण्डेय ने शीला दीक्षित कीट्विटर टाइमलाइन पर लिखा –

“अब तो अपना ट्विटर स्टेटस यूपी का भावी सीएम बदल दीजिए, क्या पता वोटर दुविधा में आ जाये “