शुजात बुखारी की हत्या की पीछे भारतीय एजेंसियां और उनके एजेंट - सैयद सलाहुद्दीन

नई दिल्ली, 15 जून। यूनाइटेड जिहाद काउंसिल चीफ और हिजब उल-मुजाहिदीन कमांडर सैयद सलाहुद्दीन ने श्रीनगर में कल शाम वरिष्ठ पत्रकार और राइजिंग कश्मीर संपादक शुजात बुखारी की हत्या की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है।

सच न्यूज़ कश्मीर के मुताबिक सलाहुद्दीन ने एक बयान में कहा,

"एक ऐसे समय में जब संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा मानवाधिकारों के दुरुपयोग पर एक रिपोर्ट जारी की, शुजात बुखारी की हत्या होना कई सवाल उठाती है।"

एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सलाहुद्दीन ने कहा कि उन्हें दृढ़ विश्वास है कि बुखारी की हत्या के पीछे भारतीय एजेंसियां और उनके एजेंट हैं।

सैयद सलाहुद्दीन का वक्तव्य आते ही ट्विटर पर कश्मीर में उनकी इस मांग का समर्थन होने लगा।

मुदस्सिर अली लोन नाम के एक ट्विटर यूज़र ने लिखा

“अचानक शुजात बुखारी भारतीयों के लिए प्रिय हो गए। हम भारतीय एजेंसयों पर यकीन नहीं करते। अंतर्राष्ट्रीयजांच हो जाने दें। हमें जानने दें उन्हें किसेमारा। अगर आप वास्तव में शुजात की बहुत ज्यादा परवाह करते हैं तो सुनिश्चित करें न्याय हो। अज्ञात बंदूकधारियों की पहचान करें। आरआईपी संपादक।“

एक अन्य ट्वीट में मुदस्सिर अली लोन ने लिखा,

“भारतीयों को कश्मीर में पत्रकारों की स्थिति को भारत में स्थिति के साथ उलझाना बंद करना चाहिए। इससे य़ायद ही कुछ समझ में आए। कश्मीर एक हाई मिलिट्राइज्ड क्षेत्र है। यह एक युद्धक्षेत्र है! कब्जे वाले क्षेत्र और कब्जे वाले राज्य की स्थिति के बीच कोई तुलना नहीं है!”


style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="8763864077″>




style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="8763864077″>