"शुभ्रता पर कुरूपता" इस तरह से आयेगी ऐसी तो उम्मीद न थी
"शुभ्रता पर कुरूपता" इस तरह से आयेगी ऐसी तो उम्मीद न थी
देवेन्द्र सुरजन
कहा जाता है कि सहारा को अंडरवर्ल्ड का सहारा मिला हुआ है। आम चर्चा है कि सहारा में शाहरुख, अमिताभ, ऐश्वर्या और सितारों की दुनिया के दूसरे कई नामचीन लोगों का धन लगा हुआ है।समय- समय पर ये लोग सहारा के डायरेक्टर भी रह चुके हैं। राजनीतिक क्षेत्र से मुलायम और अमर सिंह इत्यादि का भी भरपूर समर्थन हमेशा इसे उपलब्ध रहा है। फ़िल्मी दुनिया, खिलाड़ियों और राजनीतिक दुनिया के बहुत से लोगों को अंडरवर्ल्ड की न केवल धमकियां पूर्व में मिलती रही हैं बल्कि कईयों की वह जान तक ले चुका है - लेकिन जिन नामों का उल्लेख मैंने किया है उन्हें कोई सरगना कभी धमकी तक नहीं दे पाया, जिसकी वजह सहाराश्री शुभ्रत राय का बीच में होना कही जाती है। सहाराश्री न केवल इन सितारों, खिलाड़ियों तथा राजनीतिकों को सुरक्षा दिलवाते हैं बल्कि इनकी काली कमाई को अपने यहाँ जमा करके उसे और शुभ्र कर देते हैं। यही कारण है कि शुभ्रत राय के पक्ष में फ़िल्मी, खिलाड़ी और राजनीतिक हस्तियाँ कल से खुलकर बयानबाज़ी कर रही हैं और उन्हें भगवान होने तक सुशोभित कर रही हैं। नाम शुभ्र और काली करतूत। आज किसी वकील ने शुभ्रत के शुभ्र मुख पर काली स्याही पोत दी। उनकी "शुभ्रता पर कुरूपता" इस तरह से आयेगी ऐसी तो किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. लेकिन बुरे काम का बुरा नतीजा, सच्चे का बोलबाला और झूठे का मुंह काला जैसे मुहावरे निरर्थक होने के लिए तो नहीं बने हैं। उम्मीद है चिटफंड कम्पनियों की काली करतूतें सहाराश्री की गिरफ्तारी के बाद सतह पर आयेंगी और मध्यप्रदेश , महाराष्ट्र , उत्तरप्रदेश , पश्चिम बंगाल सहित जहां जहां भी चिट्फंडियों ने गरीबों में कोहराम विगत वर्षों में मचवाया है उन्हें भी क़ानून के लम्बे हाथ छोड़ेंगे नहीं।


