सपा की राजनीति मौकापरस्त, भाजपा के एजेंट बन गए हैं अखिलेश

लखनऊ, 27 दिसम्बर 2018, आज स्वराज अभियान के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने मजदूर किसान मंच के अगुआ साथियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए गैर कांग्रेस महागठबंधन के बारे में दिए गए अखिलेश के बयान पर कहा कि दरअसल यह भाजपा-संघ के प्रति मुलायम की नरमी की अखिलेश की नई अभिव्यक्ति है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ उ. प्र. में मिलकर चुनाव लड़ने वाली और हाल फिलहाल भाजपा विरोध और महागठबंधन की वकालत कर रही सपा की कांग्रेस से अलग होने का कोई नीतिगत आधार न देकर कांग्रेसविहीन गठबंधन की कथित राजनीति मौकापरस्ती को ही दोहरा रही है। कांग्रेस के साथ गठबंधन न करने का कोई वाजिब कारण अखिलेश नहीं दे सके है।

अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने राफेल सौदे में न केवल सार्वजनिक क्षेत्र को नुकसान पहुंचाते हुए अनिल अम्बानी की कम्पनी को फायदा पहुंचाया है, बल्कि देश की सम्प्रभुता के साथ समझौता किया है और देश की सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर किया है। राफेल मुद्दें पर आगामी 23 फरवरी को लखनऊ में आयोजित हो रहे बड़े सम्मेलन में मजदूर किसान मंच के कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में शरीक होने का उन्होंने आव्हान किया।

क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे