लखनऊ, 20जनवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के 191 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है.

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए जारी इस लिस्ट में चाचा शिवपाल यादव को जसवंत नगर से टिकट दिया है. आजम खान रामपुर से चुनाव लड़ेंगे.

नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल को टिकट मिला है जबकि बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा का टिकट कट गया है.

-जसवंत नगर से शिवपाल यादव को टिकट

-आजम खान रामपुर से लड़ेंगे चुनाव

-आजम खान के बेटे अब्दुल्ला को स्वार से टिकट

-नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल को हरदोई से टिकट

-बेनी वर्मा के बेटे राकेश वर्मा का टिकट कटा

इस बीच, मुलायम सिंह ने कहा कि परिवार में सब कुछ ठीक है और मेरी दुआएं अखिलेश के साथ हैं. मुलायम ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि वे चुनाव प्रचार भी करेंगे.