लखनऊ। कितना असर है खादी के उजले लिबास में/ पक्के समाजवादी हैं, तस्कर हों या डकैत। अब ये नारा ज्यादा न चलने पाएगा क्योंकि समाजवादी पार्टी के युवा मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़े कदम उठाते हुए तीन विधायकों को पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

निलंबित होने वाले विधायकों में सीतापुर के सेवता से विधायक और गोवा में पार्टीका नाम रौशन करने वाले महेन्द्र कुमार सिंह उर्फ झीन बाबू शामिल हैं जबकि सीतापुर से ही दूसरे विधायक राधेश्याम जायसवाल व रायबरेली के बछरांवा से विधायक राम लाल अकेला भी शामिल हैं।

पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कसहा गया है कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण इन विधायकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत समाजवादी पार्टी की सदस्यता से निलम्बित कर दिया गया है।

लेकिन यह फैसला शंका पैदा करता है कि झीन बाबू का निलम्बन पार्टी (समाजवादी) विरोधी गतिविधि है या समाजविरोधी ?