सफाई मजदूरों पर अमानवीय पुलिसिया कहर की निन्दा
सफाई मजदूरों पर अमानवीय पुलिसिया कहर की निन्दा
लखनऊ 4 दिसम्बर। अपने साथी की मौत पर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अम्बेडकर पार्क के सफाई मजदूरों पर बर्बर लाठीचार्ज और पुलिसिया कहर की भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की लखनऊ जिला ईकाई ने कड़ी निन्दा की है और लाठीचार्ज और गोली चलवाने के लिये दोषी अधिकारियों को दंडित किये जाने की मांग की है।
माकपा के जिला सचिव प्रदीप शर्मा ने कहा कि एक ओर मजदूर इस दयनीय हालत में जीने को विवश है कि भूख के कारण वो मौत का शिकार हो रहे हैं। और दूसरी ओर अपने साथी की दुखद मौत पर लोकतान्त्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों पर निर्मम कार्यवाही की जा रही है।
उक्त प्रेस विज्ञप्ति माकपा के जिला सचिव प्रदीप शर्मा ने जारी की।
Next Story


