सबसे बड़ा रावण लखनऊ में नहीं दिल्ली में रहता है -आजम
सबसे बड़ा रावण लखनऊ में नहीं दिल्ली में रहता है -आजम
मोदी जी ने दो साल में 80 करोड़ रुपये के कपड़े बनवाए
लखनऊ, 05 फरवरी। सपा नेता आजम खान ने एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि,
"वो 131 करोड़ हिन्दुस्तानियों का बादशाह है, रावण जलाने लखनऊ जाता है, लेकिन ये भूल जाता है कि सबसे बड़ा रावण लखनऊ में नहीं दिल्ली में रहता है." आजम ने पीएम मोदी के कपड़ों को लेकर भी बयान दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आजम खान ने सवाल उठाया कि एक चाय बेचने वाले के पास महंगे कपड़े कहां से आए आए ?
आजम खान ने आरोप लगाया कि मोदी जी ने दो साल में 80 करोड़ रुपये के कपड़े बनवाए हैं। इसका मतलब आने वाले 5 साल में 200 करोड़ के कपड़े बनवाए जाएंगे।
सपा के कद्दावर नेता ने सवाल किया कि जब प्रधानमंत्री चाय बेचते थे और मजदूर के बेटे हैं तो इतने मंहगे कपड़े किसने दिए? यह जवाब मुझे ही नहीं देश को भी देना होगा।
वो झोला जिसमें अंबानी, अडानी और विजय माल्या हैं, वो झोला हम नहीं ले जाने देंगे
आजम खान ने कहा कि देश के बादशाह कहते हैं कि मैं तो फकीर हूं झोला लेकर चला जाऊंगा, लेकिन हम कहते हैं कि वो झोला जिसमें अंबानी, अडानी और विजय माल्या हैं, वो झोला हम नहीं ले जाने देंगे।
आजम खान ने पीएम नरेंद्र मोदी पर आगे तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जो पत्नी को उसका हक नहीं दे सका, मां को उसका दर्जा नहीं दे सका, वो बेटियों को क्या देगा.
सपा नेता आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तानी दौरे पर प्रश्न किया।
आजम खान ने कहा कि चुपचाप देश के बादशाह पाकिस्तान चले गए और नवाज शरीफ की मां के लिए कश्मीरी शॉल लेकर गए। उनके लिए शॉल ले गए जो भारत की सीमा पर तैनात जवानों के सर काटकर ले गए थे। इतना कुछ होने के बाद भी बादशाह खामोश रहे। ये कैसा याराना है?
131cr Hindustaniyo ka badshah Lucknow Ramlila maidan mei Ravan jalata hai par bhul jata hai sbse bada Ravan Delhi rhta hai Lucknow nhi:AKhan pic.twitter.com/ESVM3UjzXr
— ANI UP (@ANINewsUP) February 5, 2017


