सम्राट चौधरी को शर्म से डूब मरना चाहिए: तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर प्रहार. तेजस्वी यादव ने कहा है कि बीजेपी ने अपने नेताओं के लिए “झूठ बोलो ईनाम पाओ- ओछा बोलो आगे बढ़ो”, की आंतरिक प्रतियोगिता शुरू कर रखी है।

BJP में चल रही झूठ बोलो ईनाम पाओ- ओछा बोलो आगे बढ़ो : तेजस्वी यादव
पटना, 27 नवंबर 2024. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि बीजेपी ने अपने नेताओं के लिए “झूठ बोलो ईनाम पाओ- ओछा बोलो आगे बढ़ो”, की आंतरिक प्रतियोगिता शुरू कर रखी है।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आड़े हाथों लेते हुए तेजस्वी ने कहा कि, “कल बीजेपी के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा के पटल पर एक बहुत बड़ा सफेद झूठ बोला कि से के समय में बिहार में आरक्षित वर्गों के एक भी व्यक्ति को आरक्षण नही दिया गया। उन्हें बताना चाहिए कि इसी दौरान वो स्वयं किस आरक्षित कोटे से कैसे और क्यों मंत्री बने थे?”
तेजस्वी ने कहा कि, “उनका (सम्राट चौधरी) राजनीतिक, सामाजिक और सामान्य ज्ञान इतना कमजोर है कि वो नहीं जानते कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने बिहार में में अति पिछड़ों को % और पिछड़ी जातियों को % आरक्षण दिया था तब भाजपाई कर्पूरी को आरक्षण लागू करने पर भद्दी-भद्दी गालियाँ देते थे।“
राजद नेता ने कहा कि इसके साल बाद जब में जब आदरणीय लालू प्रसाद जी मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने अतिपिछड़ों का आरक्षण % से बढ़ा कर % किया। सन में इसके ठीक साल बाद, झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जी ने अतिपिछड़ों का आरक्षण बढ़ा कर प्रतिशत किया।
तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “ में नीतीश कुमार जी के मुख्यमंत्री बनने बाद से वर्षों में बिहार में / / आरक्षण की सीमा कभी नहीं बढ़ाई गयी, वो जब में हम महीनों के लिए सरकार में आए तब जातिगत सर्वे करवा कर आरक्षण सीमा को बढ़ाकर में % किया गया।“


