सरकार ने पैदा किया नया विवाद, जस्टिस जोसेफ की नियुक्ति को लेकर सीजेआई से मिलेंगे
सरकार ने पैदा किया नया विवाद, जस्टिस जोसेफ की नियुक्ति को लेकर सीजेआई से मिलेंगे
नई दिल्ली, 6 अगस्त। सर्वोच्च न्यायालय में जस्टिस के.एम जोसेफ की नियुक्ति को लेकर कोलेजियम से टकराव के बाद बैकफुट पर आई केंद्र सरकार ने अब एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश रह चुके जस्टिस जोसेफ की नियुक्ति को केंद्र सरकार ने मन मसोसकर स्वीकृति तो देदी लेकिन उन्हें वरिष्ठता क्रम में नंबर तीन पर धकेल दिया।
अब जोसेफ को वरिष्ठता क्रम में नंबर तीन पर रखे जाने से नाखुश सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश जस्टिस के.एम जोसेफ की सर्वोच्च अदालत में नियुक्ति के वरिष्ठता क्रम के मुद्दे को लेकर मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) दीपक मिश्रा से मुलाकात करेंगे।
जस्टिस के.एम जोसेफ वरिष्ठता के क्रम में इंदिरा बनर्जी, विनीत शरण के बाद तीसरे स्थान पर हैं जबकि सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने उनकी संस्तुति पहले ही कर दी थी।
तीनों न्यायाधीश मंगलवार को शपथ लेंगे।
शीर्ष न्यायालय के कॉलेजियम ने जोसेफ के नाम की संस्तुति जनवरी में ही कर दी थी, जिसे बाद में 17 जुलाई को दोहराया गया। कॉलेजियम ने जोसेफ को सबसे अधिक योग्य एवं सक्षम न्यायाधीश बताया था।


