सरकार ने फिर खारिज किया राफेल डील पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आरोप

नई दिल्ली, 23 जुलाई। राफेल डील पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के वार से सकते में आ केंद्र की मोदी सरकार ने एक बार फिर सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री अनन्त कुमार ने कहा कि हमारी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत और फ्रांस के बीच हुए राफेल सौदे पर स्पष्ट कह दिया है। अब राहुल गांधी निराधार आरोपों के साथ नया मुद्दा उठाना चाहते हैं। उन्हें अपने आरोपों के साथ आने दें, सरकार ने इस राफेल सौदे को देश के सर्वोत्तम हित में किया है।