सर्जिकल स्ट्राईक वाले दावे में कुछ ना कुछ लोचा है #SurgicalStrike
सर्जिकल स्ट्राईक वाले दावे में कुछ ना कुछ लोचा है #SurgicalStrike
सर्जिकल स्ट्राईक वाले दावे में कुछ ना कुछ लोचा है
पंकज चतुर्वेदी
हो सकता है कि कुछ लोगों को बुरा लगे और गाली गलोज करें, लेकिन अब लगता हे कि हमारे सर्जिकल स्ट्राईक वाले दावे में कुछ ना कुछ लोचा है.
कल तक कहा गया कि हमारे सभी जवान सुरक्षित आ गए, लेकिन पाकिस्तान का दावा था कि उसने हमारे एक जवान को ज़िंदा पकड़ लिया और कुछ को मारा.
कल रात मैंने पाकिस्तान समाचार के हवाले से उस पकड़े गए भारतीय सैनिक का नाम, पिता का नाम और उम्र आदि का उल्लेख किया था। आज हमारी सेना कह रही है कि हमारा एक जवान गलती से भटकते हुए सीमा पार चला गया और उसे पाकिस्तानी फौज ने पकड़ लिया. उसका नाम व पहचान ठीक वही है जो पाकिस्तानी अखबार कल कह रहे थे.
इस बीच युद्ध के लिए उत्तेजना फैला रहे लोगों का रंग सामने आने लगा है।
सीमावर्ती गाँव खाली करवाए जा रहे हैं, वहाँ सामान ढोने के वाहन पांच गुना किराया वसूल रहे हैं। तरनतारन जैसे जिलो में पेट्रोल पम्पों पर कई किलोमीटर लंबी लाईन है. जम आकर ब्लेक हो रहा है। इलाके में दूध, खाने पीने की चीजों के संकट उभारे जा रहे हें. फिर व्हाट्स एप जैसे साधनों पर मुसलमानों को निशाना बना कर खूब सन्देश चल रहे हैं.
असल में सर्जिकल स्ट्राईक जैसा कुछ हमारी, अपने इलाके की सुरक्षा ठीक से ना करने कि नाकामी को छुपाने का एक प्रयास मात्र है. यदि सैनिक प्रतिष्ठान और वह भी सीमा पर, आतंकवादी हमला करते हैं तो यह हमारी प्रतिरक्षा तैयारी की कमी होती है.
पकिस्तान ने जो किया, उसे वैसा जवाब मिला, लेकिन हो सकता है कि आने वाले दिन और विषम हों।
ज़रा सीमावर्ती इलाकों के एक लाख से ज्यादा लोगों का दर्द भी महसूस करें जिन्हें अपने घर खेत छोड़ कर जाना पड़ रहा है. और कामना करें कि युद्ध ना हो.
पंकज चतुर्वेदी की फेसबुक टाइमलाइन से साभार


