सर्व भाषा ट्रस्ट के प्रथम वार्षिकोत्सव में सम्मानित हुए साहित्यकार
सर्व भाषा ट्रस्ट के प्रथम वार्षिकोत्सव में सम्मानित हुए साहित्यकार
सर्व भाषा ट्रस्ट के प्रथम वार्षिकोत्सव में सम्मानित हुए साहित्यकार
नई दिल्ली। भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए समर्पित संस्था सर्व भाषा ट्रस्ट द्वारा दिल्ली के साहित्य अकादमी सभागार में प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में देश के 32 साहित्यकारों को उनकी प्रथम प्रकाशित हिंदी पुस्तक के लिए 'सूर्यकांत त्रिपाठी निराला साहित्य सम्मान 2018, दिया गया। 'सर्व भाषा' पत्रिका से 26 साहित्यकारों को उनके संपादन-सहयोग के लिए 'सर्व भाषा सम्मान 2018' दिया। कार्यक्रम में 'सर्व भाषा ट्रस्ट' के सदस्यों को सदस्यता सम्मान-पत्र भी दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत देश की युवा ओडिसी नृत्यांगना सुश्री मेघना बारीक के मंगलाचरण नृत्य से हुआ। इस आयोजन में पुस्तक लोकार्पण का भी कार्यक्रम था जिसमें सबसे पहले 'सर्व भाषा' पत्रिका के तीसरे अंक का लोकार्पण हुआ, तत्पश्चात डोगरी व हिंदी के साहित्यकार यशपाल निर्मल की डोगरी पुस्तक 'डोगरी लोक कत्था ते मानवीकरण' का लोकार्पण हुआ। लोकार्पण के क्रम में मधु त्यागी की पुस्तक 'स्पंदन', शालिनी शर्मा की पुस्तक 'श्रीजीता', सर्व भाषा ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक लव की व्याकरण की दो पुस्तकों तथा राजीव पाण्डेय की पुस्तक 'शब्दांजलि' का लोकार्पण हुआ।
अपने स्वागत भाषण में सर्व भाषा ट्रस्ट की परिकल्पना और उसकी योजनाओं पर अध्यक्ष अशोक लव ने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आगामी योजनाओं की भी चर्चा की। सचिव रीता मिश्रा व समन्वयक केशव मोहन पाण्डेय ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अजीत दुबे जी ने भाषाओं की महत्ता बताते हुए सर्व भाषा की कार्य-योजनाओं की सराहना की।
श्री ओ पी मोहन व अजीत दुबे को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।
विशिष्ट अतिथिगणों डॉ. वेदप्रकाश पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव, सुनील सिन्हा, राजेश भंडारी 'बाबु' आदि को 'गेस्ट ऑफ ऑनर' दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन तरुणा पुंडीर, इंदु मिश्र ' किरण', सुरभि मेंदीरत्ता, पूजा कौशिक, मधु त्यागी, श्वेता, आभा जैन आदि ने सुचारू ढंग से किया।
सर्व भाषा ट्रस्ट के समन्वयक केशव मोहन पाण्डेय ने अपने प्रायोजकों - हर्फ़ प्रकाशन, हैमन्स एंड ओरिजिन्स रेमिडी, मेलवेल सोलुशन, आशा हर्बल आयल तथा द्वारका परिचय के साथ देश के कोने कोने से आये सहित्यकारों, साहित्य-प्रेमियों के प्रति आभार प्रकट किया।
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


