युवा रचनाकार सर्वेश नेहरा और जितेन्द्र कस्वां की बोधि प्रकाशन, जयपुर द्वारा प्रकाशित काव्य पुस्तक ‘तेरी यादों का लश्कर’ का लोकार्पण समारोह दिनांक 6 जुलाई 2011 को शाम 6 बजे, शोध छात्र संघ कार्यालय राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के युवा छात्र नेता मुकेश भाकर थे और अध्यक्षता राजस्थान लॉ कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष प्रवीण जाखड़ ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत में अभिषेक नेहरा और सचिन ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा राहुल पूनिया ने स्वागत भाषण पढ़ा।
मुख्य अतिथि मुकेश ने पुस्तक का विमोचन करने के पश्चात अपने वक्तव्य में कहा कि युवाओं में लिखने-पढऩे की अभिरुचि होना एक सुखद संकेत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये दोनों युवा रचनाकार साहित्य कि ऊंचाइयों को स्पर्श करेंगे।
कार्यक्रम अध्यक्ष प्रवीण जाखड़ ने समाज में साहित्य के महत्व को बताते हुए रचनाकारों को शुभकामनाएं दी। रचनाकार सर्वेश नेहरा और जितेन्द्र कस्वाँ ने पुस्तक में से चयनित कविताओं का पाठ किया, जिसे उपस्थित छात्रों और अतिथियों ने खुलकर सराहा।
कार्यक्रम के अंत में जितेन्द्र कस्वाँ ने सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संयोजन मायामृग ने किया।


Amit Sharma
Desk Incharge
BTV NEWS
Jaipur
9829014088