नई दिल्ली, 15 जुलाई, 2015। सशस्त्र सीमा बल, 6 ठी वाहिनी, जमुई बिहार के कर्मियों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से अम्बेदकर चौक, खड़कपुर से गत 12 जुलाई, 2015 के दिन साजन यादव नामक नक्सली को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

सशस्त्र सीमा बल की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि गिरफ्तार नक्सली नक्सल गतिविधियों मे संलग्न रहा है। इसे आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौप दिया गया।

सशस्त्र सीमा बल के सहायक निदेशक जी डी सकलानी ने बताया कि बरामदगी एवं गिरफ्तारी की एक अन्य घटना मे 33 वीं वाहिनी रंगिया के कर्मियों ने दो व्यक्तियों पोपी बेगम एवं मुहम्मद अफ्तार आलम को कुसीफाटा गांव के उनके घर से 13 जुलाई, 2015 के दिन गिरफ्तार कर उनके पास से 4,12,155 ;चार लाख बारह हजार एवं एक सौ पचपन रूपएद्ध मूल्य की जाली भारतीय मुद्रा एवं एक टाटा कार, चार मोबाइल फोन, एक लैपटाप, चार ए.टी.एम.कार्ड, 05 ड्राईविंग लाइसेन्स एवं 03 पैन कार्ड के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों के साथ पूछताछ जारी है।