सागर का विकास हमारी प्राथमिकता-चौधरी विवेक भाटी
सागर का विकास हमारी प्राथमिकता-चौधरी विवेक भाटी
सागर के विकास के लिए केन्द्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साई से की मांग
सागरः शहर के समाजसेवी एवं युवा नेता चौधरी विवेक भाटी ने भारत सरकार में माइन, स्टील, लेबर एवं रोजगार मंत्रालय राज्य मंत्री विष्णुदेव साई से सागर के विकास की मांग की। एक औपचारिक मुलाकात के दौरान विगत 07 जून को दिल्ली के 70 नार्थ एवन्यू में राज्यमंत्री से श्री विवेक भाटी ने मुलाकात कर सागर की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला व सागर के जल संरक्षण एवं रोजगार के नए आयाम विकसित करने की मांग की।
श्री भाटी के साथ रामप्रकाश ठाकुर ने उन्हें सागर में आने का आमंत्रण दिया और यहां के जमीनी विकास को महत्व देने का अनुरोध किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री साई ने आश्वासन दिया की सागर की जनता के लिए आपके सुझाव व मांगे उचित हैं और हम उसे पूरा करने की सरकार से मांग करेंगे और आपके सुझाव अनुसार सागर में जल्द ही विजिट कर वहां की समस्याओं को दूर करने का भी प्रयास करेंगे।
सागर वापस आने पर श्री भाटी ने अपनी मुलाकात को बहुत ही सकारात्मक बताया और उन्होंने कहा कि सागर के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और ऐसी ओर भी कोशिशें जारी रखेंगे क्योंकि सागर का विकास हमारा प्रथम लक्ष्य है।


