साढ़े बारह हज़ार यूक्रेनी शरणार्थी रूसी शिविरों में
साढ़े बारह हज़ार यूक्रेनी शरणार्थी रूसी शिविरों में
यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी प्रांतों से रूस आए साढ़े बारह हज़ार से अधिक शरणार्थी इन दिनों रूस में अस्थाई शिविरों में रह रहे हैं|
रूस की आपदा राहत मंत्रालय के उच्च अधिकारी अनातोली येलिज़ारोव के हवाले से रेडियो रूस ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में सात नए शिविर बनाए गए हैं। कुल 200 से अधिक शिविर खोले जा चुके हैं। विभिन्न सरकारी विभागों के संयुक्त दल लोगों को इन शिविरों में रखने और उनके पंजीकरण का काम कर रहे हैं। सबसे अधिक शरणार्थी रोस्तोव प्रदेश और क्रीमिया में हैं। आपदा राहत मंत्रालय के विमान शरणार्थियों को इन इलाकों से रूस के दूसरे भागों में भी पहुंचा रहे हैं।
Next Story


