Aligarh encounter Pankhuri Pathak and Amaresh Misra attacked by Bajrang Dal goons when they went to meet victim families

सामने आया बजरंगियों का कुरूप ब्राह्मणविरोधी चेहरा, अमरेश मिश्रा व पँखुड़ी पाठक पर अलीगढ़ में जानलेवा हमला

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर। बजरंगियों का कुरूप ब्राह्मणविरोधी चेहरा फिर उजागर हुआ है। अलीगढ़ में फर्ज़ी एनकाउंटर में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने पहुँचे मंगल पांडे सेना के प्रमुख अमरेश मिश्रा और सपा की पूर्व प्रवक्ता पँखुड़ी पाठक पर अलीगढ़ में जानलेवा हमला किया गया।

अमरेश मिश्रा ने खुद अपनी फेसबुक टाइमलाइन पर इसकी सूचना दी है। उन्होंने लिखा -

"बजरंगियों और RSS का मुझ पर हमला। आज अलीगढ़ में। शुरू में मैं अलग-थलग पड़ गया था। पँखुड़ी पाठक और उनकी टीम आगे निकल गयी थी-गुंडों के एक ग्रुप से जूझती। मुझे एक और हिस्से ने अलग से पकड़ लिया। चश्मा तोड़ दिया। कई जगह चोटें आईं। पर मैं भी लड़ता रहा। फिर मंगल पांडे सेना का एक गुप्त दस्ता, जिसमें अवध के ब्राह्मण और यादव प्रमुख थे, पहुंचा। बजरंगियों ने फ़ायर किया। हमारे लोगों ने जवाबी फायरिंग की। बजरंगी भागे। एक फायर में। हमारे साथ कई मुस्लिम थे। पर प्रवीण यादव, तनुज पाण्डेय, पँखुड़ी पाठक और मैंने, खुद को आगे कर, दंगा नहीं होने दिया।

मैं एक बात साफ कर दूं-बाद में जो मंगल पांडे सेना ने प्रतिरोध किया, उसके लिये ज़िम्मेदारी मेरी है। पँखुड़ी पाठक और उनकी टीम हमारी इस तैय्यारी से अनिभिज्ञ थी।"

हमले के बाद पँखुड़ी पाठक ने घटना का वीडियो फेसबुक पर शेयर किया।

ज़रा हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें