सावधान ! 139 पर नहीं पूछ सकेंगे, ये रेलगाड़ी कब आएगी
सावधान ! 139 पर नहीं पूछ सकेंगे, ये रेलगाड़ी कब आएगी
नई दिल्ली, 17 मार्च। दिल्ली क्षेत्र कम्प्यूट्रीकृत आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) के उन्नयन कायों के चलते शनिवार रात 11.45 बजे से रविवार सुबह 03.05 बजे तक 3 घंटा 20 मिनट के लिए पीआरएस सेवाएं बद रहेंगे।
उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान रेलवे की पूछताछ सेवाओं को बंद रखा जायेगा। इस दौरान रेलगाड़ियों में यात्रियों के लिए आरक्षण सेवाओं के साथ-साथ दूरभाष संख्या 139 पर पूछताछ संबंधित सेवा भी इस अवधि के दौरान बंद रहेगी।
Next Story


