क्या सिंगूर के बाद प्राइवेट कंपनियों के लिए सरकारें ज़मीन अधिग्रहीत करना बंद कर देंगी?

सिंगूर की जीत में किसानों को क्या फ़ायदा मिलेगा?
What benefit farmers in Singur victory?
दिलीप खान

ज़मीन की सारी उपजाऊ क्षमता टाटा कंपनी सोंख चुकी है। किसान उसपर उपजाएगा क्या?
ज़मीन के एवज़ में जो भत्ता मिलता था, वो भी ख़त्म होगा।
क्या इसके बाद से प्राइवेट कंपनियों के लिए सरकारें ज़मीन अधिग्रहीत करना बंद कर देंगी?
कंपनी लगने के बाद सिंगूर इलाक़े के सैंकड़ों लोग पढ़ाई बीच में छोड़कर नौकरी करने आ गए थे। अब न नौकरी है, न ज़मीन में उपजाऊ क्षमता। वो क्या करें ?
सीपीएम की तो वाट लगी, लेकिन जो टीएमसी इसका जश्न मनाने की योजना बना रही है वो किसानों के बारे में कितनी कनसर्न है? चुनाव के दौरान लगातार वो कारखाने का समर्थन करती रही।
क्या इस जजमेंट के बाद नई सरकार का 'भूमि अधिग्रहण क़ानून' को लागू करते वक़्त किसानों की राय ठीक उसी मेरिट में ली जाएगी जैसा कोर्ट ने कहा है?
अंत में, व्यवस्था कई बार आपको क्षणिक खुशी देती है और आप जीत में मगन रहते हैं और तब तक पता चलता है ज़मीन टाटा से ट्रांसफर होकर अडानी को मिल गई!!