सिडनी वनडे : अंबाती रायडू संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के घेरे में, आईसीसी करेगी जांच

सिडनी, 13 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में हुए पहले वनडे मैच (First ODI in Sydney against Australia) के बाद भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के खिलाड़ी अंबाती रायडू - Ambati Thirupathi Rayudu, संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन (Suspicious bowling action,) के घेरे में आ गए हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पहले वनडे मैच के बाद आधिकारिक रिपोर्ट भारतीय टीम के मैनेजमेंट को सौंपी गई जिसमें रायडू के गेंदाबाजी एक्शन को लेकर चिंता जताई गई।

रायडू के गेंदबाजी एक्शन पर नजर रखेगी आईसीसी

ICC to track Rayudu's bowling action

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद International Cricket Council (आईसीसी) के अनुसार, रायडू के गेंदबाजी एक्शन पर नजर रखी जाएगी और उन्हें 14 दिनों के अंदर अपने एक्शन को लेकर जांच करानी होगी। हालांकि, रिपोर्ट का नतीजा आने तक रायडू को गेंदबाजी करने की अनुमति दी गई है।

भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। रायडू ने इस मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 13 रन दिए थे।

कौन हैं अंबाती रायडू

Who is Ambati Rayudu

अंबाती थिरुपाठी रायडू Ambati Thirupathi Rayudu एक भारतीय पेशेवर क्रिकेटर हैं। वह दाएं हाथ के मध्य क्रम के बल्लेबाज हैं, जो कभी-कभार विकेट कीपिंग करते हैं, और दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। वह घरेलू क्रिकेट में हैदराबाद और इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं।

क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे

कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

Sydney ODI: Ambati Rayudu will be under suspicious bowling action, ICC will investigate