सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा की बहाली को प्रशांत भूषण ने बताया आंशिक जीत
सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा की बहाली को प्रशांत भूषण ने बताया आंशिक जीत
सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा की बहाली को प्रशांत भूषण ने बताया आंशिक जीत
नई दिल्ली, 8 जनवरी। सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण (Prashant bhushan) ने मंगलवार को सीबीआई के निदेशक (CBI Director) पद पर आलोक वर्मा (Alok Verma,) को बहाल करने के सर्वोच्च अदालत के फैसले को आंशिक जीत बताया क्योंकि उन्हें (वर्मा) अभी उनकी पूर्ण शक्तियां नहीं दी गई हैं। भूषण ने फैसले के बाद अदालत के बाहर संवाददाताओं से कहा, "सर्वोच्च अदालत ने सीबीआई निदेशक के रूप में आलोक वर्मा की शक्तियां छीनने के सरकार और सीवीसी के फैसले को आज निरस्त कर दिया और आलोक वर्मा को सीबीआई निदेशक पद पर बहाल कर दिया।"
उन्होंने कहा,
"लेकिन सीबीआई निदेशक के रूप में उनकी शक्तियां छीनने का आदेश रद्द करते हुए और उन्हें बहाल करने के बावजूद अदालत ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और मुख्य न्यायाधीश वाली सिलेक्ट कमिटी के पास मामला जाने और इस पर विचार करने तक किसी तरह के प्रमुख नीतिगत फैसले नहीं ले पाएंगे।"
इस मामले पर एनजीओ 'कॉमन कॉज' की ओर से याचिकाकर्ताओं में से भूषण एक थे।
Prashant Bhushan said the reinstatement of CBI director Alok Verma is partial victory
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


