नई दिल्ली। खबर है कि आतंकी संगठन आईएसआईएल {The Islamic State of Iraq and the Levant (Isil)} ने अपने प्रभुत्व वाले उत्ती सीरिया के रक्का में दर्शन शास्त्र और रसायन शास्त्र की पढ़ाई पर प्रतिबंध लगाते हुए एक इस्लामिक कर्रीकुलम जारी किया है।
गल्फ न्यूज़ ने सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स {Syrian Observatory for Human Rights (SOHR)} के हवाले से यह खबर दी है।
खबर में कहा गया है कि आईएसआईएल ने शिक्षकों व प्रeचार्यों से रक्का के स्कूलों में एक इस्लामिक शिक्षा पद्धति तैयार करने को कहा है। आईएसआईएल के शिक्षा विशेषज्ञों ने दर्शनशास्त्र और रसायनशास्त्र की शिक्षा को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है क्योंकि वे इसे अल्लाह के कानून के अनुसार उचित नहीं समझते।