सीरियाई सेना ने मार डाले कई देशों के अनेक आतंकी
सीरियाई सेना ने मार डाले कई देशों के अनेक आतंकी
नई दिल्ली। स्वयं सेवी बल की कार्यवाही में सीरिया में कई देशों के अनेक आतंकी मारे गए हैं।
रेडियो ईरान ने अलमनार टीवी की रिपोर्ट के हवाले से खबर दी है कि सीरिया की सेना ने देश के कई क्षेत्रों में अभियान चला कर चेचनिया, ट्यूनीशिया, तुर्कमनिस्तान, सऊदी अरब और लेबनान के दसियों आतंकियों को मार गिराया है।
नुस्रा फ़्रंट के नेतृत्व में आतंकियों ने इदलिब के उपनगरीय क्षेत्रों फ़ुआ और कफ़्रिया पर दो तरफ़ से हमला किया किंतु स्वयं सेवी बलों ने इस हमले का भरपूर जवाब दिया जिसके कारण आतंकी पीछे हटने पर विवश हो गए। स्वयं सेवी बलों की जवाबी कार्यवाही में आतंकियों को भारी जानी और माली नुक़सान उठाना पड़ा। मारे जाने वालों में आतंकी गुटों के कई सरग़ना भी शामिल हैं। इसी प्रकार आतंकियों के कई वाहन भी ध्वस्त हुए जिसमें कम से कम सात लोग मारे गए।
यह भी पढ़ें - हिलेरी क्लिंटन ने माना सीरिया में अमरीका की हार हुई
#आरक्षण के विरोध में उतरा #आरएसएस
समाज को तोड़ रहे हैं आरएसएस और मोदी
लालू का डरपोक भाजपाइयों को चैलेंज, माई का दूध पिया है तो आरक्षण खत्म करके दिखाओ
सीरिया के एक मानवाधिकार केंद्र ने जिसका मुख्यालय लंदन में है, बताया है कि इस कार्यवाही में चेचनिया, ट्यूनीशिया, तुर्कमनिस्तान, सऊदी अरब और लेबनान के दसियों आतंकियों सहित 36 आतंकी मारे गए।
इस बीच आतंकियों ने सीरिया के उत्तरी नगर हलब में एक राकेट हमला करके 22 आम नागरिकों की हत्या कर दी है। इस आतंकी कार्यवाही में मरने वाले अधिकतर बच्चे हैं जो हमले के समय स्कूल जा रहे थे। राकेट हमले में अनेक घरों को भी क्षति पहुंची है।


