सुरेश प्रभु रेल मंत्री से रुखसत

नई दिल्ली। रेलमंत्री पद से सुरेश प्रभु की छुट्टी हो गई है? संभावना है नए मंत्रि परिषद् के विस्तार के बाद पीयूष गोयल नए रेल मंत्री होगे।

सुरेश प्रभु द्वारा किए गए एक ट्वीट को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, पीयूष गोयल अगले रेल मंत्री होंगे।

सुरेश प्रभु ने लिखा रेल परिवार के 13 लाख लोगों का शुक्रिया क्योंकि उन्होंने मेरा साथ दिया। मैं इन सब चीजों को हमेशा याद रखूंगा। सभी के लिए आने वाला वक्त मंगलमय हो। सुरेश प्रभु ने आगे लिखा टीम मोदी के सभी नए सदस्यों का स्वागत है। हम सबका एक ही मिशन है देश को बेहतर बनाना।