सुषमा स्वराज की किडनी फेल, डायलिसिस पर
सुषमा स्वराज की किडनी फेल, डायलिसिस पर
सुषमा स्वराज की किडनी फेल, डायलिसिस पर
नई दिल्ली, 16 नवंबर। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी फेल हो गई हैं, वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में डायलिसिस पर हैं।
यह जानकारी स्वयं सुषमा स्वराज ने आज ट्वीट करके दी।
उन्होंने कहा,
"किडनी फेल होने की वजह से एम्स में हूं। इस वक्त मैं डायलिसिस पर हूं।"
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह किडनी ट्रांसप्लांट के लिए टेस्ट की प्रक्रिया से भी गुजर रही हैं।
उन्होंने कहा, "भगवान श्रीकृष्णा आशीर्वाद दें।"
Friends : This is to update you on my health.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) November 16, 2016
I am in AIIMS because of kidney failure. Presently, I am on dialysis. I am undergoing tests for a Kidney transplant. Lord Krishna will bless
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) November 16, 2016


