डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'मैसेंजर ऑफ गॉड' को सेंसर सर्टिफिकेट मिलने के विवाद में सिख समूह दल खालसा ने आरोप लगाया है कि सेंसर बोर्ड विवाद की असफलता के पीछे भाजपा सरकार का हाथ है।

गौरतलब है कि सेंसर बोर्ड अध्यक्ष लीला सैमसन के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद बोर्ड सदस्य इरा भास्कर ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया था। बोर्ड के 8 और सदस्यों ने भी इस्तीफा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भेजा है और अपने काम में दखल को पद छोड़ने का कारण बताया है। जानकारी के मुताबिक बोर्ड के अन्य सदस्य सरकार पर उनके काम दखल देने का आरोप लगाने वाली लीला सैम्सन के समर्थन में हैं।

दल खालसा ने आरोप लगाया कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'मैसेंजर ऑफ गॉड' को सेंसर सर्टिफिकेट दिलाने में भाजपा सरकार ने अग्रणी भूमिका निभाई है।

सेंसर बोर्ड असफलता के पीछे भाजपा | सिख ग्रुप का आरोप | clearance of controversial film ‘MSG (Messenger of God)’ | Appellate Film Certification Tribunal (AFCT) | Politics | India | amritsar | Dal Khalsa | Bjp-led central | Government | msg