सैफई राजवंश में सत्ता संग्राम : नहीं हुई सुलह, रामगोपाल यादव ने बुझती आग में घी डाल दिया
सैफई राजवंश में सत्ता संग्राम : नहीं हुई सुलह, रामगोपाल यादव ने बुझती आग में घी डाल दिया
सैफई राजवंश में सत्ता संग्राम : नहीं हुई सुलह, रामगोपाल यादव ने बुझती आग में घी डाल दिया
लखनऊ, 06 जनवरी। सैफई राजवंश में चल रहे सत्ता संग्राम में देर रात सुलह होती नज़र आई, लेकिन समूचे झगड़े में महा (खल)नायक बने मास्साब रामगोपाल यादव ने बुझती आग में घी डाल दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच आज रामगोपाल यादव अखिलेश गुट की तरफ से चुनाव आयोग को सांसदों, विधायकों और एमएलसी के हलफनामे के साथ चुनाव आयोग जाएंगे।
रामगोपाल ने कहा है कि अखिलेश के नेतृत्व में जो समाजवादी पार्टी है वो ही समाजवादी पार्टी है। हालांकि जानकारों का कहना है कि चुनाव चिन्ह साइकिल मुलायम सिंह यादव के पास ही रहेगा। इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं में अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
रामगोपाल यादव ने कहा है,
‘’ चुनाव आयोग के सामने सपा का पूरा रिकॉर्ड है। 90 फीसदी प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि सब अखिलेश यादव के नेतृत्व में जो समाजवादी पार्टी है उसके साथ हैं।‘’
उन्होंने कहा है,
‘’मामला बिलकुल साफ है। अखिलेश वाली पार्टी को ही असली समाजवादी पार्टी माना जाए और उसे ही साईकल का चुनाव चिह्न आवंटित किया जाए।’’
घमासान को शांत कराने में जुटा परिवार
वहीं, पार्टी में मचे घमासान को शांत कराने में अब पूरा सैफई परिवार जुट गया है। कल देर रात तक सुलह की कोशिशों के लिए बैठकों का दौर चलता रहा। हालांकि फिलहाल अखिलेश और मुलायम खेमे की दरार भरती नज़र नहीं आ रही है।
नहीं शांत हो रहा समाजवादी पार्टी में मचा घमासान
गुरुवार देर रात जब शिवपाल यादव और अमर सिंह, मुलायम सिंह यादव से मिलकर वापस लौट रहे थे, बाहर मीडिया को उम्मीद थी कि बैठक में क्या हुआ इसकी जानकारी शिवपाल या अमर ज़रूर देंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। गाड़ी मुलायम सिंह यादव के घर से बाहर निकली और बिना रुके सीधी निकल गई।
और सुबह होते-होते रामगोपाल ने चुनाव आयोग जाने की घोषणा करके एक बार फिर बुझती आग में घी डाल दिया। विश्लेषकों का कहना है कि रामगोपाल किसी भी सूरत में अखिलेश-मुलायम को एक नहीं होने देंगे।
EC asked us to submit affidavits by January 9th of the documents. Will submit affidavit of MLAs,MLCs,MPs between 3-4pm today: Ramgopal Yadav
— ANI UP (@ANINewsUP) January 6, 2017
Out of 229 MLAs, 212 signed affidavit. 56 out of 68 MLCs, 15 out of 24 MPs have signed the affidavit, will submit to EC today:Ramgopal Yadav pic.twitter.com/NNNMgkE89w
— ANI UP (@ANINewsUP) January 6, 2017
Party under leadership of Akhilesh Yadav is the real Samajwadi party, and should be seen so. Cycle symbol must be allotted to us:Ramgopal pic.twitter.com/0TTMWdYJD7
— ANI UP (@ANINewsUP) January 6, 2017
samajwadi party feud clash between akhilesh-mulayam continuous,


