सोनभद्र : लोकतंत्र की आवाज दबाने के लिए दमन अभियान
सोनभद्र : लोकतंत्र की आवाज दबाने के लिए दमन अभियान
सोनभद्र : लोकतंत्र की आवाज दबाने के लिए दमन अभियान
पुलिस की गलत बयानी पर दर्ज आपत्ति को डीएम ने भेजा सीएम संज्ञान में
लिलासी मामले में सीएम कार्यालय ने दिया प्रमुख सचिव राजस्व को कार्यवाही का निर्देश
style="display:inline-block;width:600px;height:250px"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="8630546136″>
सोनभद्र, 29 जून, 2018, जनपद पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय तक से लिलासी मामले में गलत बयानी करने की दर्ज कराई आपत्ति को डीएम ने मुख्यमंत्री संज्ञान में भेज दिया है और उस पर एसपी से 27 जुलाई तक आख्या तलब की है। वहीं सीएम कार्यालय ने स्वराज अभियान के पत्र लिलासी के सम्पूर्ण घटनाक्रम और इसमें स्वराज अभियान व इससे जुड़ी आदिवासी वनवासी महासभा की भूमिका की जांच प्रमुख सचिव राजस्व व आपदा को सौंपी है और उनसे एक माह में आख्या मांगी है।
यह जानकारी स्वराज अभियान के राज्य कार्यसमिति सदस्य दिनकर कपूर ने प्रेस को दी।
श्री कपूर ने बताया कि कल जनपद के राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों का प्रतिनिधिमण्ड़ल डीएम से मिला था और उनसे पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त करते हुए कहा था कि जब एसपी स्तर के अधिकारी द्वारा विधि के विरूद्ध जाकर कार्यवाहियां की जा रही हों, दौरान विवेचना मनगढ़ंत कहानियों को गढ़कर उत्पीड़न किया जा रहा हो और मुख्यमंत्री संज्ञान की शिकायत तक में झूठे तथ्य पेश किए जा रहे हों तब न्यायहित में यह जरूरी है कि लिलासी प्रकरण में स्वराज अभियान और उससे जुड़ी आदिवासी वनवासी महासभा की भूमिका की किसी अन्य एजेन्सी से जांच करा ली जाए। उनसे मजिस्ट्रेट स्तर की जांच कराने और प्रदेश सरकार को सीबीसीआईडी से जांच कराने की संस्तुति करने का निवेदन किया था। इस पर कार्यवाही करते हुए देर शाम डीएम ने पत्रक को मुख्यमंत्री संज्ञान में भेज दिया।
प्रेस नोट में स्वराज अभियान के नेता दिनकर कपूर ने कहा कि जनपद में लोकतंत्र की आवाज को दबाने के लिए एसपी महोदय के नेतृत्व में दमन अभियान संचालित किया जा रहा है। लगातार इस क्षेत्र में आदिवासियों, दलितों, वंचित तबकों, मजदूरों, किसानों व आम नागरिकों के जीवन से जुड़े सवालों पर जारी आंदोलन को कुचलने की कार्यवाही में पुलिस कामयाब नहीं होगी। उन्होंने सभी नागरिकों, जनसगंठनों, राजनैतिक दलों, अधिवक्ताओं, बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों से जनपद में जारी पुलिस दमन के विरूद्ध प्रतिकार अभियान में शामिल होने की अपील की है।।
style="display:inline-block;width:600px;height:250px"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="8630546136″>


