सोनी सोरी की मदद के लिए आगे आए कई हाथ
सोनी सोरी की मदद के लिए आगे आए कई हाथ
बस्तर में चुनाव लड़ रही सोनी सोरी की मदद के लिए कई लोगों ने पहल की है। नीचे सोनी सोरी का एकाउंट नंबर भी दिया जा रहा है। हम चाहते हैं ज्यादा से ज्यादा लोग छोटी छोटी राशि देकर इन कार्यकर्ताओं की मदद करें। इस बीच आंदोलन से जुड़े कुछ अन्य उम्मीदवारों की मदद के लिए अभियान समिति ने पहल की है। राजस्थान में महादेव विद्रोही और बिहार में अलीमुद्दीन अंसारी के लिए विजय प्रताप ने दिल्ली और राजस्थान जाकर मदद का प्रयास किया है। अंसारी के लिए रजनीश अवस्थी भी मदद जुटा रहे हैं। दूसरी तरफ कई जगहों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी लेने की जानकारी दी है। बस्तर में सिंगरौली में विस्थापित आदिवासियों के बीच काम करने वाले रवि और एकता बस्तर जा रहे हैं। पवन गुप्ता और अरुण कुमार पानी बाबा वाराणसी जा रहे थे पर अरुण कुमार को एक दुर्घटना में चोट आने की वजह से उनका कार्यक्रम टल गया है । मेधा पाटकर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रचार के लिए जा रही है। सुनीलम हुसैनीवाला से दिल्ली होते हुए झारखण्ड जा रहे है। देश के अन्य हिस्सों में चुनाव के बाद आंदोलन के कई कार्यकर्त्ता वाराणसी में समय देंगे .
रायपुर से रजनीश अवस्थी ने बताया है कि बीस हजार से कम की राशि सोनी के खाते में नकद जमा करा सकते है और इसकी सूचना मेल से जरुर दे दें। बड़ी राशि चेक से जमा कराएं।
सोनी सोरी
खाता नंबर -2008074913
स्टेट बैंक आफ इण्डिया
जगदलपुर
छतीसगढ़
आईऍफ़एससी कोड sbin 008119
जन आंदोलन के उम्मीदवारों की चुनाव अभियान समिति कि तरफ से जारी


