नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा, (आईएएस) के 1978 बैच के उत्‍तर प्रदेश काडर के अधिकारी सौरभ चंद्रा पेट्रोलियम एवं प्राकृ‍तिक गैस मंत्रालय में सचिव नियुक्‍त किया गया है। चंद्रा आगामी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे विवेक राय {आईएएस (संघशासित प्रदेश) 1978 बैच} का स्थान लेंगे। चंद्रा अभी वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय के औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग में सचिव हैं।
उधर भारतीय प्रशासनिक सेवा की 1979 बैच मध्‍य प्रदेश काडर की अधिकारी स्‍नेहलता कुमार, सचिव, सीमा प्रबंधन विभाग, गृह मंत्रालय को विधि एवं न्‍याय मंत्रालय के विधि विभाग के सचिव का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा की 1979 बैच की कर्नाटक कॉडर की अधिकारी सुश्री अनिता कौल के 22.02.2014 से 09.03.2014 तक अवकाश पर जाने के कारण उन्‍हें यह जिम्‍मेदारी दी गई है।
मंत्रिमंडल की नियुक्तियों मामलों की समिति ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है।