मुंबई, 24 अगस्त। महाराष्ट्र के राज्यपाल के शंकरनारायणन ने सरकार द्वारा अपना स्थानांतरण मिजोरम किये जाने के कुछ घंटे बाद आज पद से इस्तीफा दे दिया।

शंकरनारायणन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैंने आज अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया। मेरे लिए मिजोरम जाना संभव नहीं है।’’

केरल के 82 वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘मैं सक्रिय राजनीति में लौटूंगा।’’

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, 'सरकार मनमाने ढंग से सत्ता का इस्तेमाल कर रही है। यह पूर्वाभास की तरह है। पहले कमला बेनीवाल का स्थानांतरण मिजोरम कर दिया गया, उसके बाद उन्हें टीवी से यह पता चला कि उन्हें मिजोरम के राज्यपाल के पद से हटा दिया गया है। तानाशाही वास्तव में इस सरकार के डीएनए में है।'

गुजरात की पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल को पहले मिजोरम स्थानांतरित किया गया और उसके बाद पद के दुरुपयोग के आरोप में छह अगस्त को बर्खास्त कर दिया गया था।

तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार 2004 में सुनाए गए सर्वोच्च न्यायालय के संवैधानिक बेंच के फैसले के खिलाफ जा रही है। उन्होंने कहा, 'फैसले में साफ तौर पर कहा गया कि चूंकि राज्यपाल का राज्य की राजनीतिक व्यवस्था या दिल्ली में बैठी सरकार के साथ सीधा संपर्क नहीं होता है और न ही विचारधारा से मेल होता है. इसलिए किसी भी स्थिति में राज्यपाल के साथ इस तरह का लापरवाह रवैया नहीं अपनाया जा सकता।'

शंकरनारायणन को कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्व संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में 2012 में दूसरी बार महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया था. उनका कार्यकाल 2017 में समाप्त होने वाला है।

और भी... http://aajtak.intoday.in/story/congress-slams-government-over-maharashtra-governor-k-sankaranarayanans-transfer-1-777345.html
As a governor I have never played politics, and its not possible for me to go to Mizoram: K Sankaranarayanan pic.twitter.com/kkz6QXslcM

— ANI (@ANI_news) August 24, 2014
I resigned because I dont want to continue as a governor: K Sankaranarayanan

— ANI (@ANI_news) August 24, 2014

From tomorrow I am a free citizen, I can speak what I want and criticize: K Sankaranarayanan pic.twitter.com/GFqyyLmKyt

— ANI (@ANI_news) August 24, 2014