स्वामी अग्निवेश पर हमले के बाद योगी के नजदीकी भाजपा नेता ने आचार्य प्रमोद कृष्णम् को चेताया- भीड़ में मत जाना, धोती फट जाएगी
स्वामी अग्निवेश पर हमले के बाद योगी के नजदीकी भाजपा नेता ने आचार्य प्रमोद कृष्णम् को चेताया- भीड़ में मत जाना, धोती फट जाएगी
स्वामी अग्निवेश पर हमले के बाद योगी के नजदीकी भाजपा नेता ने आचार्य प्रमोद कृष्णम् को चेताया- भीड़ में मत जाना, धोती फट जाएगी
नई दिल्ली, 18 जुलाई। सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश पर झारखंड में जानलेवा हमले के बाद अब एक और संत आचार्य प्रमोद कृष्णम् को एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने खुलेआम नसीहत दी है कि भीड़ में मत जाना धोती फट जाएगी।
स्वामी अग्निवेश पर कथित भाजपा कार्यकर्ताओं के जानलेवा हमले के बाद साधु-संतों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। ऐसा ही कुछ विरोध आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने भी किया।
स्वामी अग्निवेश पर जानलेवा हमले की निंदा करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने ट्वीट किया, तो भाजपा नेता आईपी सिंह ने आचार्य प्रमोद को घर से बाहर न निकलने की चेतावनी तक दे डाली।
आचार्य प्रमोद ने ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ऋषि-मुनि महात्माओं, और साधु संतों पे रावण के राज में हमला होता था, लेकिन मोदी राज में एक संन्यासी को गिरा-गिरा कर मारा गया, इसे आप कौन सा राज कहेंगे?
आचार्य प्रमोद कृष्णम् के इस ट्वीट के बाद भाजपा नेता ने ट्वीट कर उन्हें यह हिदायत दे डाली कि वे अपने घर से न निकले, नहीं तो जनता उन्हें भी पीट देगी और उनकी धोती फट जाएगी।
आईपी सिंह ने लिखा,
“अचार तुम्हारा भी ऐसा हुलिया जनता बनाने वाली है, बचकर रहना, भीड़ में मत जाना, धोती फट जाएगी।”
आई पी सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहुत करीबी माना जाता है।
बता दें कि बीती 17 जुलाई (मंगलवार) को झारखंड में सामाजिक कार्यकर्ता और आर्यसमाजी संत स्वामी अग्निवेश पर कथित भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ ने चप्पल, रॉड, घूंसों से जमकर पिटाई कर दी थी। आरोप है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई की थी। उन्हें काले झंडे भी दिखाए गए।
अचार तुम्हारा भी ऐसा हुलिया जनता बनाने
वाली है बचकर रहना भीड़ में मत जाना धोती
फट जाएगी । https://t.co/O1WjG30nPw— IP Singh (@ipsinghbjp) July 17, 2018


