हजकां ने की अपने 58 प्रत्याशियों की घोषणा
हजकां ने की अपने 58 प्रत्याशियों की घोषणा
कांग्रेस के दो बागियों को मिला हजकां का टिकट
कमलजीत अविनाशी
चंडीगढ़। हरियाणा जनहित कांग्रेस ने अपने हिस्से की कुल 65 सीटों में 58 सीटों पर वीरवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। चंडीगढ़ प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने जहां अपनी पहली सूची घोषित की वहीं विनोद शर्मा ने हरियाणा जन चेतना पार्टी के प्रत्याशियों की कल घोषित करने का ऐलान किया। बिश्नोई ने शेष बची 7 सीटों पर कल तक प्रत्याशियों की घोषणा करने की बात कही है।
हजकां ने जहां कालका विधानसभा क्षेत्र से लगातार 4 बार विधायक रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन को नलवा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है वहीं कांग्रेस से बागी रविन्द्र रावल को पंचकूला से अपना प्रत्याशी बनाया है। हजकां ने जगाधरी से भी कांग्रेस बागी अर्जुन सिंह को पार्टी टिकट थमाया है। पार्टी सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई स्वयं आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
इसके अलावा गोहाना से डीपीएस मलिक, नलवा से चंद्रमोहन, फतेहाबाद से दूड़ाराम, हांसी से रेणुका बिश्नोई, इंद्री से राकेश कंबोज, घरौंडा से जय सिंह राणा, निलोखेड़ी से नफे सिंह वाल्मीकि, लौहारू से बहादुर सिंह, रतिया से राम स्वरूप रामा, पूंडरी से बलकार सिंह, अटेली से नरेश यादव, राई से रंजीत कौशिक, लाड़वा से दीप सैणी, सढ़ौरा से रवि चौधरी, हिसार से गौतम सरदाना, बरवाला से राम निवास रादा, भवानी खेड़ा से रघुवीर रंगा, पंचकूला से रविन्द्र रावल, उकलाना से बृजलाल, जगाधरी से अर्जुन ङ्क्षसह, नारनौल से रोशनलाल यादव, दादरी से सुरेन्द्र परमार, रानिया से जगदीश मनडोलीवाला, गुल्हा से नरेश ढांडा, नारनौंद से नीलम सिहाग, रेवाड़ी से रघु यादव, फरीदाबाद से आश मोहम्मद खान, बल्लभगढ़ से ओम प्रकाश तोंगर, पृथला से राकेश तंवर, नारायणगढ़ से भूम सिंह राणा, सोहना से पलक वर्मा, पेहवा से बाबा बलदेव, मुलाना से राज कुमार, करनाल से तेज पाल गर्ग, जींद से रमेश सैणी, पटौदी से राजेश वाल्मीकि, पानीपत (ग्रामीण) से धर्मपाल शर्मा, खरखौदा से नीलम फरमाणा, टोहाना से रमेश दत्त, कलानौर से प्रमोद सिंगपुरा, गड़ी सांपला किलोई से बिजेन्द्र शर्मा, सोनीपत से अरूण कौशिक, गुडगांव से कन्हैया लाल पाहवा, गन्नौर से विक्रम राठी, सिरसा से श्यामलाल मेहता, बाडरा से दवेन्द्र आर्यनगर, बादली से महंत दयासागर, कोसली से मनोज यादव, फिरोजपुर झिरका से फकरूदीन, हथीन से रमेश गुदराणा, होडल से सुभाष सिंह, शाहबाद से मिमो देवी, जुलाणा से विशाल छोटा, उचाणाकलां से रणधीर सिंह पनीहार, महेन्द्रगढ़ से भवानी शर्मा, झज्जर से नरेश वाल्मीकि तथा कैथल से जगन गुज्जर को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है।
-0-0-0-00-
हजकां ने की अपने 58 प्रत्याशियों की घोषणा, पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन,हरियाणा जनहित कांग्रेस,हरियाणा जन चेतना पार्टी, कुलदीप बिश्नोई , हरियाणा विधानसभा चुनाव, Former deputy chief minister Chander Mohan and Haryana Janhit Congress, Haryana Jan Chetna Party, Kuldeep Bishnoi, the Haryana assembly elections,


