नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि हमारी सरकार पूँजीपति नहीं गरीब चलाते हैं, इसलिए हमारा गरीबराज उनको जंगलराज लगता है।
उपचुनाव में राजद-जद(यू)-कांग्रेस गठबंधन की शानदार जीत के परिणाम आने पर लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया- “बिहार की मालिक "जनता" को महागठबंधन प्रत्याशियों को जिताने के लिए हार्दिक धन्यवाद। देशभर के मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में हुई भूल को सुधारा।“
श्री यादव ने कहा- गठबंधन पर जनता की मुहर। ये बिहार की बहुसंख्यक आबादी की जीत है। सामाजिक न्याय के नए एजेंडे एवं विकास के साथ होगी आर्थिक न्याय के युग की शुरुआत। उन्होंने कहा- चहुंमुखी विकास में युवाओं की अहम भागीदारी, दबे-कुचलों, वंचितों, उपेक्षितों एवं समाज के अंतिम छोर पर खड़े वर्गों की बेहतरी की नई शुरुआत होगी।
कार्यकर्ताओं को सीख देते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि उन्हें अतिउत्साही नहीं होना है। अनुशासित होकर अपने अच्छे आचार-विचार, आचरण और व्यव्हार से लोगों के दुःख तकलीफ को समझ उसे दूर करना है।

कार्यकर्ताओं को अतिउत्साही नहीं होना है।अनुशासित होकर अपने अच्छे आचार-विचार,आचरण और व्यव्हार से लोगों के दुःख तकलीफ को समझ उसे दूर करना है|

— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 25, 2014
कार्यकर्ताओं को अतिउत्साही नहीं होना है।अनुशासित होकर अपने अच्छे आचार-विचार,आचरण और व्यव्हार से लोगों के दुःख तकलीफ को समझ उसे दूर करना है|

— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 25, 2014