हमारी सेना शानदार है, बड़बोली सरकार को माफ कीजिए, सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो मत माँगिए
हमारी सेना शानदार है, बड़बोली सरकार को माफ कीजिए, सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो मत माँगिए
हमारी सेना शानदार है, बड़बोली सरकार को माफ कीजिए। सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो मत माँगिए।
दिलीप सी. मंडल
मैं इस पक्ष में नहीं हूं कि सर्जिकल स्ट्राइक या सेना की किसी भी ख़ुफ़िया कार्रवाई का वीडियो जारी किया जाए।
ऐसा दुनिया में कहीं नहीं होता। मेरी जानकारी में नहीं है।
जो लोग ऐसी माँग कर रहे हैं, उन्हें पुनर्विचार करना चाहिए। सरकार को यह माँग ठुकरा देनी चाहिए।
लेकिन मैं इस पक्ष में भी नहीं हूँ कि सरकार सर्जिकल स्ट्राइक का ढोल बजाए। प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके बताए कि देखो हमने खुफिया ऑपरेशन कर दिया।
पाकिस्तान के सैनिक मरे हैं। वह ख़ुद चिल्लाएगा। हमें यह बताने की क्या ज़रूरत है कि हमने LoC का उल्लंघन किया है।
हमारी सेना शानदार है।
हमारी ये वाली सरकार भड़भड़िया है।
बड़बोली सरकार को माफ कीजिए। सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो मत माँगिए।


