सूबे में हुई साम्प्रदायिक तनाव की घटनाओं को लेकर रिहाई मंच कार्यालय पर हुई बैठक

कानपुर, बाराबंकी, बहराइच, बलिया का रिहाई मंच करेगा दौरा

लखनऊ 6 अक्टूबर 2017. पिछले दिनों सूबे में हुई साम्प्रदायिक तनाव की घटनाओं को लेकर रिहाई मंच के लाटूश रोड स्थित कार्यालय पर बैठक हुई.

रिहाई मंच अध्यक्ष मुहम्मद शुऐब ने कहा कि जिस तरीके से बलिया, कानपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी समेत पूरे प्रदेश में साम्प्रदायिक हिंसा की वारदातें हुईं उसने साफ किया कि हर मोर्चे पर फेल भाजपा दंगों का सहारा लेकर मुद्दों को भटका रही है. वहीं आने वाले निकाय चुनावों के लिए साम्प्रदायिक धुर्वीकरण करा रही है. योगी सरकार 6 महीने पूरे होने पर बड़े-बड़े विज्ञापन छपवाए की सूबे में अमन-चैन कायम है. पर सच्चाई ये हैं कि बुलंदशहर से लेकर शाहजहांपुर तक मुस्लिम पहचान के नाम पर भीड़ द्वारा सरेआम हत्याएं की जा रही हैं. सूबे के विभिन्न जनपदों में हुई साम्प्रदायिक घटनाओं में दुकानों-मकानों में हुई आगलगी की पुलिस एफआईआर दर्ज न करके उल्टे पीड़ितों को ही फर्जी मुकदमें में फसा रही है. रिहाई मंच कानपुर, बाराबंकी, बहराइच, बलिया का दौरा करेगा.

बैठक में सृजन योगी आदियोग, डॉ एम डी खान, मोहम्मद मसूद, शबरोज मोहम्मदी, शहनवाज़ आलम, शम्सतबरेज, सैयद मोहम्मद वसी, अनिल यादव, रॉबिन वर्मा, मौलाना अब्दुल कारी, इमरान, आकिल, राजीव यादव शामिल रहे.