हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी - छलका साक्षी मलिक का दर्द
हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी - छलका साक्षी मलिक का दर्द
रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली साक्षी मलिक हरियाणा सरकार से खफा हैं। औऱ साक्षी ने ट्वीट कर सरकार से सवाल भी पूछा है।
दरअसल देश के लिए मेडल जीतने के बाद केंद्र और राज्य सरकारों ने साक्षी मलिक के लिए इनामों की बौछार कर दी थी। लेकिन यह बौछार केवल घोषणाओं में ही हुई, हकीकत में नहीं।
58 किलोग्राम भारवर्ग में मेडल जीतने वाली रेसलर साक्षी मलिक से किया हुआ वादा हरियाणा सरकार ने अब तक पूरा नहीं किया है। जबकि ओलंपिक के खत्म हुए 6 महिने हो चुके हैं।
अब साक्षी ने एक ट्वीट किया- जिसमें उन्होंने लिखा कि मेडल का वादा मैंने पूरा किया, हरियाणा सरकार अपना वादा कब पूरा करेगी?’
इस ट्वीट के बाद सरकारी घोषणाएं पूरी न होने को लेकर साक्षी का यह ट्वीट चर्चा में आया तो देर शाम खेल मंत्री अनिल विज का बयान भी आ गया।
साक्षी के ट्वीट पर विज ने कहा कि साक्षी मलिक जिस दिन मेडल जीतकर आई थी, उसी दिन उन्हें 2.5 करोड़ का चेक सीएम ने दे दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि साक्षी महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में जॉब चाहती हैं, औऱ हमने उनके लिए एक पोस्ट की भी बात की है।'
रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली साक्षी मिलक के इस ट्वीट से हरियाणा सरकार के दावों की पोल खुलती दिख रही है। प्रोत्साहन में दी जाने वाली राशी महज कागजों पर रह गई।......देखते रहिए डीबी लाइव........
मैडल का वादा मैंने पूरा किया,
हरियाणा सरकार अपना वादा कब पूरा करेगी ?(1/2)
#Media_Announcements #Haryana_Government@cmohry @VijayGoelBJP— Sakshi Malik (@SakshiMalik) March 4, 2017
Announcements made by Haryana Government after my OLYMPIC MEDAL win were for MEDIA ONLY ?.(2/2)@cmohry @anilvijminister @VijayGoelBJP
— Sakshi Malik (@SakshiMalik) March 4, 2017
I m highly thnkful to HARYANA Government for the monetary appreciation bt REST OF THE PROMISES r yet 2 be fulfilled @cmohry @anilvijminister
— Sakshi Malik (@SakshiMalik) March 5, 2017


