मित्रों,
पूरे देश में पत्रकारों पर लगातार जानलेवा हमले बढ़ रहे हैं जो बेहद चिंता का विषय है. सरकारें इस मसले पर न केवल खामोश है बल्कि किसी न किसी रूप में पत्रकारों के हमलावरों की हिमायत करती ही दिखती हैं. मुमबई में एक पत्रकार की ह्त्या हुई ठीक उसके बाद दिल्ली में प्रधानमंत्री की नाक के नीचे एक पत्रकार को थाने में रात भर रखकर थर्ड डिग्री प्रयोग की गयी. ये घटनाएं पत्रकारिता में बढ़ रहे खतरों की ओर ध्यान खींचती हैं
इस विषय पर चिंतन करने और भविष्य की रूपरेखा तय करने के लिए प्रेस क्लब दिल्ली में 14 जून को सायं ३.३० पर पत्रकारों की एक बैठक आयोजित की गयी है. पत्रकार साथी हर हाल में समय निकालकर पहुंचें.
साभार
आपका
अमलेन्दु उपाध्याय
सम्पादक hastakshep.com/old