हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे मौसम वैज्ञानिक के नाम से मशहूर रामविलास पासवान
हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे मौसम वैज्ञानिक के नाम से मशहूर रामविलास पासवान
पटना, 6 जनवरी। लोक जनशक्ति पार्टी - Lok Janshakti Party, (लोजपा) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan ) ने बिहार (Bihar) के राजनीतिक गलियारे में चल रही कयासबाजी को खत्म करते हुए रविवार को कहा कि वह लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) हाजीपुर संसदीय क्षेत्र (Hajipur Parliamentary seat) से नहीं लड़ेंगे। लोजपा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल है।
पासवान ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं इस बार लोकसभा चुनाव में हाजीपुर सीट से नहीं लड़ूंगा, लेकिन हाजीपुर के विकास के लिए काम करता रहूंगा।"
ऐसा माना जाता है कि हाजीपुर में पिछले तीन दशक से पासवान की मजबूत पकड़ है। उन्होंने 1977 में 4.24 लाख वोट से चुनाव जीतकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया था।
पासवान ने इसका फैसला अपनी पार्टी पर छोड़ दिया है कि अगले चुनाव में कौन हाजीपुर से उम्मीदवार होगा। उन्होंने कहा, "इस समय मैं कुछ नहीं बता सकता। पार्टी इसके बारे में फैसला लेगी।"
पार्टी के नेताओं ने बताया कि पासवान का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने हाजीपुर से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है, हालांकि उन्होंने कहा कि वह राज्यसभा के सदस्य बन सकते हैं।
Ram Vilas Paswan, popularly known as weather scientist, will not contest Lok Sabha elections from Hajipur
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
Ram Vilas Paswan,लोकसभा चुनाव 2019, हाजीपुर, रामविलास पासवान, लोक जनशक्ति पार्टी, पटना, पटना समाचार, बिहार समाचार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, Lok Janshakti Party, Bihar, Lok Sabha Elections, Hajipur Parliamentary seat,


