हाथी पर बैठा राजा नंगा है
""""""""""""""""'
आत्म मुग्धा नायिकाएँ
स्वयं रति
स्वयं नख / दंत निशान
आत्म श्लाघा / प्रचारित कहानियाँ
पीट रही डंका
मना रही जश्न
हवाई कामयाबी
गांव चौपाल
दिल्ली भोपाल
यात्राएं / रेलियाँ
ठिठोली अठखेलियाँ
मेरा देश
स्वर्णिम देश
कौन कहे / समझाये
हाथी पर बैठा राजा नंगा है
और ये निर्वसनाएँ
// जसबीर चावला //