हार्दिक का बड़ा दावा EVM में गड़बड़ी नहीं, तो BJP की हार तय
हार्दिक का बड़ा दावा EVM में गड़बड़ी नहीं, तो BJP की हार तय
गुजरात चुनाव पर हार्दिक का बड़ा दावा
EVM हैक के लिए 140 इंजीनियर तैयार
EVM में गड़बड़ी नहीं, तो BJP की हार तय
गुजरात चुनाव के शह और मात के खेल में कौन सा खिलाड़ी आगे निकलेगा...ये तो सोमवार को तय हो जाएगा...लेकिन उससे पहले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने ईवीएम और भाजपा के लेकर बड़ा हमला बोला है... है...हार्दिक पटेल एग्जिट पोल्स आने के बाद से लगातार बीजेपी पर ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं...रविवार को भी हार्दिक ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि...अगर ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो बीजेपी चुनाव हार रही है...
हार्दिक पटेल ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए एक ट्वीट किया...उन्होंने लिखा कि...अहमदाबाद की एक कंपनी के द्वारा 140 सॉफ्टवेयर इंजीनियर के हाथों करीब 5000 ईवीएम के सोर्स कोड से हैकिंग की तैयारी की जा रही है...
हार्दिक ने कहा कि...सोमवार को आने वाले नतीजे बताएंगे कि...बीजेपी ने ईवीएम में गड़बड़ी की है या नहीं...
आपको बता दें कि...इससे पहले भी हार्दिक ईवीएम को लेकर बीजेपी पर आरोप लगा चुके हैं...शनिवार सुबह उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि...'बीजेपी शनिवार और रविवार की रात को EVM में बड़ी गड़बड़ी करने जा रही है. बीजेपी चुनाव हार रही है. EVM में गड़बड़ी नहीं हुई, तो बीजेपी को 82 सीट मिल रही हैं.'...
जब से गुजरात चुनाव पर एग्जिट पोल्स सामने आए हैं...तब से हार्दिक पटेल लगातार ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं...
अहमदाबाद की एक कंपनी के द्वारा १४० सोफ्टवेर एंजिनियर के हाथों से ५००० EVM मशीन के सोर्स कोर्ड से हेकिंग करने की तैयारी हैं।
— Hardik Patel (@HardikPatel_) December 16, 2017
विसनगर,पाटन,राधनपुर,टँकारा,ऊँजा,वाव,जेतपुर,राजकोट-६८,६९,७०,लाठी-बाबरा,छोटाउदेपुर,संतरामपुर,साँवली,मांगरोल,मोरवाहड़फ,नादोद,राजपीपला,डभोई और ख़ास करके पटेल और आदिवासी इलाक़े की विधानसभा क्षेत्र में EVM सोर्स कोर्ड से हेकिंग करने का प्रयास हुवा हैं।
— Hardik Patel (@HardikPatel_) December 17, 2017
मेरी बातों पर सिर्फ़ हँसी आएगी लेकिन विचार कोई नहीं करेगा
भगवान के द्वारा बनाए गई हमारे शरीर में छेड़छाड़ हो सकती है तो मानव के द्वारा बनाई गई EVM मशीन में क्यों छेड़छाड़ नहीं हो सकती !! ATM हेक हो सकते है तो EVM क्यूँ नहीं !!!— Hardik Patel (@HardikPatel_) December 17, 2017


