हार्दिक पांड्या के लिए ये क्या कहा गावस्कर ने
हार्दिक पांड्या के लिए ये क्या कहा गावस्कर ने
माउंट माउंगानुई, 28 जनवरी। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर Great batsmen Sunil Gavaskar ने आज हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या Hardik Pandya की तारीफ की है और कहा है कि उनके आने से भारतीय वनडे टीम Indian ODI team संतुलित हुई है। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स Star Sports से कहा,
"वह बेहद प्रभावी रहे। आप जानते हैं कि क्यों यह टीम प्रबंधन उन्हें टीम में चाहता है। वह उस छोटे ब्लैंक को भर देते हैं जो टीम में है। इससे टीम संतुलित हो जाती है। वह टीम की हर जरूरत को पूरा करते हैं।"
उन्होंने कहा,
"वह शानदार लाइन पर गेंदबाजी करते हैं। वह उछाल का भी अच्छा इस्तेमाल करते हैं। वह मैदान पर लाइव वायर की तरह हैं। हार्दिक पांड्या टीम में यही अतिरिक्त चीज लेकर आते हैं। वह शानदार फील्डर भी हैं। वह आपके लिए असंभव कैच भी पकड़ सकते हैं। कुछ अच्छे रन आउट कर सकते हैं और फिर बल्ले तथा गेंद से शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।"
पांड्या को हाल ही में 'कॉफी विद करण' के शो पर महिलाओं के खिलाफ विवादास्पद बयान देने के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया। इस मामले में उन पर जांच जारी है, लेकिन प्रतिबंध हटा लिया गया है। प्रतिबंध हटने के बाद उन्होंने सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर पहली बार कदम रखा।
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


