डोनाल्ड ट्रम्प के चरणों में हिन्दू सेना
ट्रम्प ओबामा या किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति से अलग साबित नहीं होंगे
IS में बगदादी के बाद सबसे ताकतवर और सबसे नृशंस हत्यारा हिन्दू मूल का है
राजीव मित्तल
हिन्दुओं को जल्द ही एक और देवता मिलने वाला है. ...
दिल्ली के जंतर मंतर पर ट्रम्प को जिताने के लिये हिंदू सेना ने एक पंडित को बैठा कर हवन किया...
ऐसे हवन देश में जगह जगह कई और हिंदू संगठन नवम्बर तक कर सकते हैं...नया अमेरिकी राष्ट्रपति उसी महीने तय होना है...
ट्रम्प को देवता बनाने के पीछे उसके मुस्लिम विरोधी बयान हैं जो वह अपने चुनाव अभियान में अक्सर देता रहा है....
इस मूढ़ हिन्दू संगठन को शायद पता नहीं कि IS में बगदादी के बाद सबसे ताकतवर और सबसे नृशंस हत्यारा हिन्दू मूल का है....
और दुनिया का इकलौता हिन्दू राष्ट्र नेपाल चीन की गोद में बैठ कर अंगूठा चूसता है और भारत को ठेंगा दिखाता है....
और इन गधों को कौन समझाए कि अमेरिकी राष्ट्रपति के लिये हिंदू या मुसलमान या भारत कोई मायने नहीं रखता है वो केवल सामने वाले की औकात देखता है...
मोदी लाख व्हाइट हाउस की रसोई में बैठ कर मिसेज ओबामा के हाथ से बेसन के लड्डू खा लें लेकिन ओबामा के अमेरिका के हित पाकिस्तान को खुश रखने और भारत की पीठ थपथपाने हैं....
और ट्रम्प ओबामा या किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति से अलग साबित नहीं होंगे...

Tags- हिन्दू सेना, दिल्ली के जंतर मंतर पर ट्रम्प को जिताने के लिये हिंदु सेना ने एक पंडित को बैठा कर हवन किया, मूढ़ हिन्दू संगठन, बगदादी, हिन्दू सेना के तैंतीस करोड़ तैंतीसवें देवता डोनाल्ड ट्रम्प,
At Jantar Mantar in Delhi Hindu sena organized Havan to win Donald Trump , Jantar Mantar in Delhi, Hindu sena organized Havan to win Donald Trump, Jantar Mantar, Delhi, Hindu sena, Havan , Donald Trump