हिमाचल में मतदान शुरू

शिमला. 09 नवम्बर। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सभी 68 सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया। शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

मतदान को लेकर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए गए हैं। इस बार सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम सिंह धूमल और वर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बीच है।