दिन भर की खबरों का समाचार बुलेटिन (5 अगस्त 2025)
5 अगस्त 2025 की ताज़ा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें हिंदी में पढ़ें। जानिए स्कूल असेंबली के लिए आज की मुख्य सुर्खियाँ, राजनीति, मौसम, विदेश नीति और शिक्षा जगत से जुड़ी बड़ी खबरें।;
5 अगस्त 2025 का समाचार बुलेटिन और स्कूल असेंबली के लिए आज की प्रमुख खबरें
5 अगस्त 2025 की ताज़ा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें हिंदी में पढ़ें। जानिए स्कूल असेंबली के लिए आज की मुख्य सुर्खियाँ, राजनीति, मौसम, विदेश नीति और शिक्षा जगत से जुड़ी बड़ी खबरें।
1. भारत पर ट्रंप का नया व्यापारिक हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा है कि भारत रूस से तेल खरीद रहा है, जो 'युद्ध मशीन को ईंधन' दे रहा है। इसी कारण अगले 24 घंटों में भारत पर टैरिफ 'बहुत अधिक मात्रा में' बढ़ाए जाएंगे।
2. रूस ने अमेरिका पर भारत को दबाव में लेने का आरोप लगाया
क्रेमलिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत संबंधी बयानों की निंदा की है और कहा कि यह भारत पर व्यापारिक दबाव डालने का गैरकानूनी प्रयास है।
3. सहमति की उम्र घटाने का केंद्र सरकार ने किया विरोध
भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि यदि बाल संरक्षण कानून के तहत सहमति की उम्र 18 से घटाकर 16 कर दी गई, तो इससे बाल तस्करी और दुरुपयोग के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है।
4. उत्तरकाशी में बादल फटा, 4 लोगों की मौत
उत्तराखंड के उत्तरकाशी के धाराली कस्बे में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में होटल, घर और बाजार प्रभावित हुए। 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
5. जम्मू-कश्मीर में पुनः राज्य का दर्जा मांगा गया
अनुच्छेद 370 हटाने की छठी वर्षगांठ पर कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी समेत कई दलों ने सड़कों पर उतरकर जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य बनाने की मांग की।
6. आयुष मंत्रालय ने जारी की ‘आयुर्वेद आहार’ की सूची
स्वास्थ्य और परंपरा को जोड़ते हुए आयुष मंत्रालय ने एफएसएसएआई के सहयोग से आयुर्वेदिक भोजन की मान्य सूची जारी की है।
7. तेजप्रताप यादव का नया मोर्चा
राजद से निकाले गए तेज प्रताप यादव ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 5 छोटे दलों के साथ गठबंधन किया है और महुआ सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
8. बांग्लादेश में फरवरी 2026 में होंगे आम चुनाव
अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा कि देश में अगला आम चुनाव रमज़ान से पहले फरवरी में कराए जाएंगे।
9. सत्यपाल मलिक का निधन
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आज निधन हो गया। वे अनुच्छेद 370 हटाने के समय जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे और विवादों में भी रहे।
10. नियंत्रण रेखा पर सीज़फायर उल्लंघन की खबरें गलत
भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि पूंछ सेक्टर में कोई सीज़फायर उल्लंघन नहीं हुआ है।
11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिलीपींस के राष्ट्रपति का किया स्वागत
भारत और फिलीपींस के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई है।
12. संदीप आर्य होंगे भारत के नए भूटान राजदूत
भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी संदीप आर्य को भूटान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
13. गोवा विधानसभा में अनुसूचित जनजातियों का प्रतिनिधित्व पुनः निर्धारित करने वाला विधेयक लोकसभा में पारित
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यह विधेयक लोकसभा में प्रस्तुत किया जिसे बहुमत से पारित कर दिया गया।
14. हिमाचल में भारी बारिश, 446 सड़कें बंद
मौसम विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड और यूपी में अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
15. पीएम मोदी करेंगे स्वामीनाथन शताब्दी सम्मेलन का उद्घाटन
आगामी 7 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम.एस. स्वामीनाथन की जन्मशताब्दी पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और विशेष स्मृति सिक्का व डाक टिकट जारी करेंगे।
16. एनआईए की पंजाब में छापेमारी
अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले के सिलसिले में एनआईए ने पंजाब के कई जिलों में 19 स्थानों पर छापेमारी की और डिजिटल उपकरण जब्त किए।
17. बंगाल चुनावी लापरवाही पर चुनाव आयोग सख्त
चुनाव आयोग ने चुनावी प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले पश्चिम बंगाल के चार अधिकारियों को निलंबित करने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
स्कूल असेंबली के लिए 6 अगस्त 2025 की प्रमुख हेडलाइंस (संक्षिप्त खबरें)
- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर व्यापारिक टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी है।
- रूस ने भारत पर अमेरिकी दबाव को गैरकानूनी बताया है।
- केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सहमति की उम्र घटाने का विरोध किया है।
- उत्तरकाशी में बादल फटने से चार लोगों की मृत्यु होने का समाचार है।
- जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर कई दलों ने आज प्रदर्शन किया।
- आयुष मंत्रालय ने 'आयुर्वेद आहार' की सूची जारी की।
- तेजप्रताप यादव ने पांच दलों के गठबंधन से चुनाव लड़ने की घोषणा की।
- बांग्लादेश में फरवरी 2026 में आम चुनाव होंगे।
- पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन।
- राष्ट्रपति मुर्मू ने फिलीपींस के राष्ट्रपति का स्वागत किया।
- संदीप आर्य बने भारत के नए भूटान राजदूत।
- हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित।
- पीएम मोदी करेंगे स्वामीनाथन सम्मेलन का उद्घाटन।
- एनआईए ने पंजाब में 19 ठिकानों पर की छापेमारी।
- पश्चिम बंगाल के चार अधिकारियों पर चुनाव आयोग की कार्रवाई।