Live news of the country and the world 10 November 2025 | Aaj Tak Live Aaj Tak Breaking News 10 November 2025 दिन भर की खबरें 10 नवंबर 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें। यहां भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी हर ताज़ा व बड़ी खबर तुरंत पाएँ। इस पेज पर दिन भर की खबरें अपडेट होंगीं.. 9 नवंबर की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ेंबिहार में दूसरे चरण का मतदान कल बिहार विधानसभा चुनाव 2025, बिहार चुनाव चरण 2 की तारीख: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण 11 नवंबर, 2025 को होगा। इसमें कुल 243 में से 122 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। दूसरे चरण का मतदान बिहार के 20 जिलों में होगा। पहले चरण में 18 जिलों के 121 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ था। कपिल सिब्बल ने रेल मंत्री से पूछा कठिन सवाल, जिसका है बिहार चुनाव से वास्ता रेल मंत्री को जवाब देना चाहिए कि मतदान से ठीक पहले 3 नवंबर 2025 को हरियाणा से बिहार के लिए विशेष ट्रेनें क्यों चलाई गईं? "सभी के लिए न्याय" दौड़/वॉकथॉन सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने रविवार को "सभी के लिए न्याय" दौड़/वॉकथॉन और वृक्षारोपण अभियान का उद्घाटन किया। यह एक ऐसा कार्यक्रम था जिसने न्यायाधीशों, वकीलों और नागरिकों को एक अधिक सुलभ और टिकाऊ न्याय प्रणाली के लिए सामूहिक आह्वान के तहत एक साथ लाया। 8 किलोमीटर की दौड़/पैदल यात्रा सर्वोच्च न्यायालय परिसर से शुरू होकर इंडिया गेट पर संपन्न हुई। इसका उद्घाटन और शुभारंभ भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों और न्यायाधीशों तथा बार के सदस्यों की उपस्थिति में किया। बैकफुट पर आई बीजेपी बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है, "मैं भाजपा का राजनीतिक कार्यकर्ता हूं। यहां (एनडीए में) कोई पद खाली नहीं है। नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री हैं और आगे भी रहेंगे।" पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में जब उनसे पूछा गया कि आप मुख्यमंत्री की शपथ कब ले रहे हैं, तब उन्होंने ये बात कही। तेजस्वी का गंभीर आरोप: अधिकारियों को धमकाने व चुनावी दख़ल के संकेत — “महत्वपूर्ण संदेह” गृह मंत्री पर लगे आरोप: फोन, धमकी और होटल के CCTV बंद करने का दावा देर रात महागठबंधन के बिहार के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने एक वीडियो संदेश के साथ एक्स पर लिखा- "महत्वपूर्ण संदेह‼️ प्रथम चरण के बाद 𝐍𝐃𝐀 खेमे में भारी गमगीन माहौल है। हार के ख़ौफ़ से गृहमंत्री अधिकारियों से मिलकर एवं फ़ोन पर धमकी दे रहे है। जहां ठहरते है उस होटल के 𝐂𝐂𝐓𝐕 बंद करा देर रात्रि अधिकारियों को बुलाते है। अभी 𝐂𝐌 आवास से बिना मुख्यमंत्री की जानकारी के भूंजा पार्टी की मित्र मंडली के 𝐄𝐃 के चंगुल में फंसे महाभ्रष्ट अधिकारी फ़ोन कर अधिकारियों को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा वोटिंग के दिन तक डिटेन करने, महागठबंधन समर्थित मजबूत बूथों को डिस्टर्ब करने संबंधित निर्देश दिए जा रहे है। संबंधित रेंज के अधिकारी बैठक कर रहे है। बदलाव निश्चित है इसलिए अधिकारी फ़ोन करने वाले का स्क्रीनशॉट तक हमें भेज रहे है। बिहार सरकार के ईमानदार अधिकारी बिना रिटायर्ड अधिकारियों के दबाव में आए संविधान सम्मत अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। दो गुजराती येनकेन प्रकारेण बिहार पर कब्जा करना चाहते है। वो बिहार को अपना उपनिवेश बनाना चाहते है। बिहार की जनता संविधान विरोधी कार्य करने वाले बेगैरत बे-ज़मीर सत्ताधारी नेताओं को कड़ा सबक सिखाने के लिए एक पैर पर खड़ी है। गणतंत्र की जननी बिहार में इनकी वोट चोरी हरगिज नहीं चलेगी। जनता हर प्रकार से यानि हर प्रकार से इनकी वोट चोरी और लोकतंत्र की डकैती रोकने के लिए तैयार है। जय हिंद! जय बिहार!" शिवराज सिंह चौहान आज ओडिशा दौरे पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 10 नवंबर 2025 (सोमवार) को ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे राज्य में किसानों की आय वृद्धि, पोषण सुरक्षा और प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।