Live news of the country and the world 13 September 2025 Aaj Tak Breaking News 13 September 2025 13 सितंबर 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें। यहां भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी हर ताज़ा व बड़ी खबर तुरंत पाएँ। इस पेज पर दिन भर की खबरें अपडेट होंगीं.. 12 सितंबर 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ेंPM Modi आज से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 13 सितम्बर से 15 सितम्बर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। 13 सितंबर को प्रधानमंत्री मिज़ोरम का दौरा करेंगे और सुबह लगभग 10 बजे आइज़ोल में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मणिपुर का दौरा करेंगे और दोपहर लगभग चूड़ाचांदपुर में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा, वे दोपहर लगभग में ही इम्फाल में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री असम का दौरा करेंगे और शाम लगभग 5 बजे गुवाहाटी में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। संसद और राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की महिला सशक्तीकरण संबंधी समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे बिरला लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिरला कल 14 सितंबर 2025 को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में संसद और राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की महिला सशक्तीकरण संबंधी समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। श्री बिरला इस अवसर पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और एक स्मारिका का विमोचन भी करेंगे। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, एस. अब्दुल नज़ीर; आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, एन. चंद्रबाबू नायडू; राज्य सभा के उपसभापति, हरिवंश; महिला सशक्तीकरण संबंधी संसदीय समिति की सभापति, श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी; आंध्र प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष,सी. अय्यन्नापत्रुडु; और आंध्र प्रदेश विधान परिषद के सभापति, कोये मोशेनु राजू उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्री, विधान सभा और विधान परिषद के सदस्य तथा संसद और राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की महिला सशक्तीकरण संबंधी समितियों के सभापति और सदस्य इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दो दिवसीय सम्मेलन (14-15 सितंबर 2025) में पूरे देश से 100 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन का विषय "उभरती प्रौद्योगिकियों की चुनौतियों का सामना करने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना" है। "विकसित भारत के लिए महिलाओं के नेतृत्व में विकास" और दो उप-विषयों (i) 'जेंडर रिस्पॉन्सिव बजटिंग' और (ii) 'उभरती प्रौद्योगिकियों की चुनौतियों का सामना करने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना' को भी एजेंडा में शामिल किया गया है।