सचिन पायलट की प्रेस वार्ता
सचिन पायलट की गोपालगंज में प्रेस वार्ता
गोपालगंज, 29 अगस्त। बिहार का गोपालगंज आज वोटर अधिकार यात्रा की गूंज का गवाह बनेगा। गांधी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित प्रेस वार्ता में जनआवाज़ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता होंगे—
सचिन पायलट (पूर्व उपमुख्यमंत्री, राजस्थान)
मनोज कुमार झा (राज्यसभा सांसद, राजद)
कार्यक्रम का आयोजन 29 अगस्त 2025, दोपहर 1:30 बजे से किया जाएगा।
राहुल ने बिहार के पश्चिम चंपारण से मतदाता अधिकार यात्रा फिर से शुरू की
लाइव: दिन 13 | राहुल गांधी ने बिहार के पश्चिम चंपारण से मतदाता अधिकार यात्रा फिर से शुरू की।
पंजाब में बाढ़ से हालात चिंताजनक
पंजाब में बाढ़ से हालात चिंताजनक
पंजाब में बाढ़ से हालात चिंताजनक हैं। 830 से ज़्यादा गाँव बाढ़ से प्रभावित हैं, खासकर गुरदासपुर में। सेना, बीएसएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पंजाब पुलिस और स्वयंसेवकों द्वारा निकासी अभियान ज़ोरों पर है। अब तक 6,600 लोगों को बचाया जा चुका है।
📞 राज्य बाढ़ नियंत्रण कक्ष (24x7): 0181-224-0064
यूक्रेन पर रूस के हवाई हमलों में 71 हताहत
यूक्रेन पर रूसी हवाई हमलों में 71 हताहत
यूक्रेन पर रूसी हवाई हमलों में राजधानी कीव में 23 लोगों की जान चली जाने और कम से कम 48 लोगों के घायल होने का समाचार है।
यूक्रेनी वायु सेना के अनुसार, रूस ने रातोंरात - लगभग 600 ड्रोन और 31 मिसाइलें समेत 629 हथियार दागे - जो युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक के सबसे बड़े संयुक्त हमलों में से एक है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने इन हमलों की निंदा करते हुए इन्हें नागरिकों की भयावह और जानबूझकर की गई हत्या बताया।
आज का मौसम का हाल
मौसम का पूर्वानुमान
आज अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
गुजरात, केरल, गोवा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, विदर्भ और पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है।
उत्तर-पश्चिम भारत: पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब अलर्ट पर हैं।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और तेलंगाना में बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश 🌩️ की संभावना है।
दिल्ली एनसीआर में बारिश
दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना
अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली (अक्षरधाम, नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, हौजखास, मालवीयनगर, कालकाजी, महरौली, छतरपुर, आयानगर), एनसीआर (बहादुरगढ़) के कुछ स्थानों पर हल्की रुक-रुक कर बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है।
उर्जित पटेल होंगे IMF के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर
उर्जित पटेल बने IMF के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को तीन वर्ष की अवधि के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।
बारिश के चलते हरिद्वार में सभी स्कूल बंद
उत्तराखंड : बारिश के चलते हरिद्वार में सभी स्कूल बंद
सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद किए गए
हरिद्वार में बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित